{"_id":"59de552f4f1c1bca678b550f","slug":"anganwadi-workers-brought-torch-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":" आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला
Siddharth Nagar
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने कलेक्ट्रेट से साड़ी तिराहे तक मशाल जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुधवार को उग्र हो गईं। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट से साड़ी तिराहे तक मशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।कार्यकर्ता संगीता दुबे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बच्चों के भरण-पोषण के साथी हैं। सरकार की योजनाओं के प्रचार- प्रसार में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। मगर सरकार काम के अनुरूप मानदेय नहीं दे रही है। कहा कि कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी बनाया जाए और 18 हजार रुपये आंगनबाड़ी व नौ हजार रुपये सहायिकाओं को वेतन दिया जाए। कहा कि इतने दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही सरकार। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी धरना अनिश्चित कालीन चलता रहेगा। इस दौरान कौशिकी, रीता पांडेय, निर्मला श्रीवास्तव, कामिनी, गीता,रीना, संगीता दुबे, प्रमिला देवी, सरिता, मालती, रेखा, पूनम, गीता आदि मौजूद रही।
उधर, बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को पोषाहार वितरण किए जाने की सूचना पर ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ सीडीपीओ कार्यालय पर पहुंच गई। वहीं कार्यकर्ताओं के आने से पूर्व ही सीडीपीओ दफ्तार से चले गए। इसके बाद कार्यकर्ता व सहायिका केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर ताला बंदी कर वहीं धरने पर बैठ गईं। इस दौरान निर्मला श्रीवास्तव, कामिनी, राजमती, प्रमिला, ममता, इन्दू, बृजमति, कुसुम लता, तरन्नुम, राजेश्वरी, गुलाबी नीरू चौधरी आदि मौजूद रहे।