फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anarkali murder case: Married relative's lover killed her after refusing to meet her

अनारकली हत्याकांड : विवाहित रिश्तेदार के प्रेमी ने मिलने से मना करने पर उतारा मौत के घाट

Fri, 21 Jun 2024 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Anarkali murder case: Married relative's lover killed her after refusing to meet her
- शादी से पहले से बताया जा रहा है आरोपी से था संबंध
विज्ञापन


- महिला के बार-बार टोकने पर दिया वारदात को अंजाम

- खेसरहा थाना क्षेत्र के गांव में चाकू से गोदकर हुई थी वृद्ध महिला की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनारकली हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को क्षेत्र के नासिरगंज से दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि हत्या मृतका की रिश्तेदार के प्रेमी ने की है। दोनों के रिश्ते के बारे में वह जानती थी, और टोकती थी। यह राज प्रकाश में न आ जाए, इसलिए साजिश के तहत वारदात को अंजाम देकर आरोपी निकल गया। पूछताछ में उसने रिश्ते और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हत्याकांड की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध महिला की उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। महिला की धारदार से हत्या की गई। हत्या का केस दर्ज करके मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम लगी थी। खेसरहा पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम भी काम कर रही थी। जांच में एक संदिग्ध का नाम सामने आने लगा। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

विनोद कुमार वर्मा निवासी बरगदवा वर्तमान पता कस्बा नासिरगंज थाना खेसरहा है। जो आभूषण बनाने और बेचने का काम करता है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका मृतका की एक रिश्तेदार महिला से संबंध था, जो विवाहिता है, और अपने घर रहती है। दोनों के संबंध में बारे में अनारकली को जानकारी थी। वह इसके लिए विनोद को कई बार टोक चुकी थी। इससे विनोद गुस्से में था और शक था कि मामला प्रकाश में न आए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको छिपाने के लिए उसने दिन चुना और जब मृतका की बहू और बेटा दवा के लिए गए तो आकर हत्या कर दी। पूछताछ में हत्या करने और संबंध होने की बात स्वीकार की। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह सहित उनकी टीम शामिल थी।

---

कड़ी से कड़ी को जोड़ा, तब हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस

हर तरफ से पेचीदा दिखने वाले इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में पुलिस दो दिन तक किसी नतीजे पर ही नहीं पहुंची थी। कारण, जमीन, पारिवारिक इस प्रकार का कोई विवाद नहीं था, जिसके लिए कोई हत्या कर दे। फिर पुलिस ने सर्विलांस से मॉनीटरिंग शुरू की, उस रेडियस में कार्य करने वाले एक्टिव नंबर को खंगाला। कड़ी से कड़ी जोड़ी फिर सामने आया विनोद, जिसे दबोचने के बाद सब कुछ साफ हो गया।

---

गांव से चार किलोमीटर दूर रहता था विनोद

हत्यारोपी विनोद क्षेत्र के नासिरगंज चौराहे पर रहता था और यहीं आभूषण की दुकान चलाता था। चौराहे से हत्याकांड स्थल चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विनोद को यह जानकारी थी कि मृतका का पुत्र और बहू गोरखपुर जाने वाले हैं। क्योंकि गांव में अकसर उसका आना- जाना रहता था। अकेला पाकर वह रात में आया और गर्दन, कमर और पेट पर जाकर से वार करके वृद्ध महिला को मार डाला। इसके बाद दुकान पर चला गया। हालांकि पुलिस की पहुंच से दूर नहीं जा सका। अंत में वह पकड़ में आ गया।


---

यह है घटनाक्रम

क्षेत्र के एक गांव निवासी अनाकरली खाना खाकर 15 जून की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। उसका बेटा बहू को लेकर गोरखपुर गया था। देर रात किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही वह जोर-जोर से चीख पुकार करने लगीं। घर के बगल छत पर सो रहे अनारकली के देवर के लड़के महेंद्र शर्मा की पत्नी ने महेंद्र को जगाया और कहने लगीं कि नीचे से पुकार की आवाज आ रही है, लेकिन महेंद्र ने कहा कि बड़ी माता जी सपना देख रही होंगी। इतना कह कर दोनों सो गए। लोगों के मुताबिक अनारकली अकसर सपना देखा करती थीं और सपने में ऊंट पटांग बोला करती थीं। इसीलिए इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। महेंद्र और उसकी पत्नी जब भोर में जगे तो देखा अनारकली खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं। उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed