{"_id":"628d21ba89a4de54e47ec260","slug":"an-woman-died-in-miserable-conditions-siddharthnagar-news-gkp438019766","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसा गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसा गांव में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बीमारी से मौत की वजह बताई है।
क्षेत्र के परसा निवासी सुमित्रा (20) पत्नी इंद्रजीत चौधरी की सोमवार देर रात में घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी नहीं हुए। उसके बाद नायब तहसीलदार गौरव कुमार व चिल्हिया एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने समझाया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत चौधरी की शादी एक साल पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गजहड़ा निवासी चंद्रजीत की पुत्री सुमित्रा से हुई थी। एसओ चिल्हिया ज्ञानेंद्र कुमार राय में बताया कि सुमित्रा की मां कुसुम चौधरी ने तहरीर दी है कि मेरी पुत्री को कुछ बीमारी थी। इसकी दवा चल रही थी। इसी कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।