फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an pld man drowned in canal

नाले में डूबकर वृद्ध की मौत

Wed, 25 Sep 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
an pld man drowned in canal
पशु चराने गए बुजुर्ग की नाले में डूबकर मौत
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के परासी नाले में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के परासी नाले मेें बुधवार सुबह एक बुजुर्ग की नाले में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पशु चराने के लिए गए थे। इसी बीच परासी नाले में वे गए जिससे उनका पैर फिसल गया जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के भरभरसाथा गांव का रामलखन (60) बुधवार सुबह अपने मवेशी को लेकर गांव के दक्षिण स्थित परासी नाले पर गए हुए थे। अचानक पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों के अनुसार राम लखन को तैरना नहीं आता था, जिससे गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई। परासी के पास गांव के अन्य लोग भी अपनी मवेशियों को चरा रहे थे, चरवाहों ने आसपास देखा और आवाज दी। ग्रामीणों द्वारा नाले में उनकी तलाश की गई तो उन्हें मृत पाया गया। थानाध्यक्ष अलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर लाश का पंचनामा व लिखा -पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए लाश को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed