फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an old man molestated girl

Siddharthnagar News: 64 वर्ष के वृद्ध पर चार साल की मासूम से छेड़खानी का आरोप

Wed, 18 Oct 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
an old man molestated girl
- मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर के एक टोला का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर गांव के एक टोले में रहने वाली एक चार वर्ष की बच्ची से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया। घटना मंगलवार को हुई थी।

क्षेत्र के बर्डपुर गांव के एक टोले की रहने वाली चार वर्षीय बच्ची के घर के पास एक व्यक्ति चप्पल जूते की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्ची खेलने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच दुकानदार जिसकी उम्र करीब 64 वर्ष है, उसने लड़की को अपने पास बुला लिया। फिर दुकान पर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। चीखने के बाद परिवार के लोगों को जानकारी हुई। साथ ही बच्ची ने इशारा करके इस बात को बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed