फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Amit got first, Mehak got second place in the quiz competition

क्विज प्रतियोगिता में अमित को पहला, महक को मिला दूसरा स्थान

Mon, 21 Feb 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Amit got first, Mehak got second place in the quiz competition
क्विज प्रतियोगिता में अमित को पहला, महक को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। सीडीओ पुलकित गर्ग ने विद्यार्थियों से मतदान के प्रति जागरूक करने संबंधी प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने जवाब दिया। प्रतियोगिता में अमित श्रीवास्तव प्रथम, महक कुमारी द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने चुनाव से संबंधित कई सवाल किए। छात्र-छात्राओं से जनपद की जनसंख्या, प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या, जिले में महिला मतदाता की प्रतिशत, भारत निर्वाचन आयोग का गठन, चार राष्ट्रीय पार्टियों के नाम, जिले में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या जैसे प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में लगभग सौ प्रतिभागी शामिल हुए। सफल प्रतिभागियों को सीडीओ के हाथों प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने उपस्थित लोगों को मतदान का इस्तेमाल करने के लिए शपथ दिलाई। महाविद्यालय के प्रवेश संयोजक डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव के संयोजकत्व में आयोजित प्रतियोगिता में रोटरी क्लब के अरुण प्रजापति, राम करन गुप्ता, नितेश पांडेय, सत्येंद्र बहादुर पाल, हौसला, पूर्णिमा पांडेय, हेमलता चतुर्वेदी, मो. नसरुद्दीन, मो. इजराइल आदि उपस्थित थे। संचालन केशव चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed