फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation of forced shuttering before time

Siddharthnagar News: समय से पहले जबरिया शटरिंग खोलने का आरोप

Tue, 29 Oct 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Allegation of forced shuttering before time
भनवापुर। नगर पंचायत डुमरियागंज के सुबाष नगर निवासी विष्णु प्रसाद अग्रहरि ने समय से पहले छत की शटरिंग खोलने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। डुमरियागंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनके निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग ग्राम सेमुआडीह निवासी अजय ने की थी। छत की ढलाई के बाद कम से कम 14 दिनों बाद ही शटरिंग खोली जाती है। 11वें दिन ही मंगलवार को अजय अपने लोगों के साथ शटरिंग में लगा समान खोलने के लिए उनकी दुकान पर पहुंच गए। मना करने पर अभद्रता और गाली-गलौज पर उतारू हो गए और शटरिंग में लगा सारा सामान निकाल कर अपने साथ ले गए। इस संबंध में एसओ रमेश कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कर, कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed