फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   All final year exam results are declared before the convocation.

Siddharthnagar News: दीक्षांत समारोह से पूर्व अंतिम वर्ष के सभी परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
All final year exam results are declared before the convocation.
सिद्धार्थनगर। 29 जून 2026 को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के मद्देनजर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम समयबद्ध रूप से घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. कविता शाह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जानी हैं। इसके लिए यह आवश्यक था कि अंतिम वर्ष की सभी परीक्षाएं संपन्न कराकर उनका मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम समय से घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने अत्यंत कम समय में परीक्षा आयोजन, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा परिणामों की घोषणा का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को बीएड द्वितीय वर्ष तथा बीए, बीएससी एवं बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed