फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Akhilesh Yadav address rally in Siddharth nagar for UP Election 2022

सिद्धार्थनगर में बोले अखिलेश यादव: गर्मी निकालने वाले बाबा का निकल जाएगा भाप, अब तक का मतदान देख हो गए हैं ठंडे

Sat, 26 Feb 2022 05:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री के लिए गोरखपुर के लिए 11 तारीख को हवाई जहाज का टिकट बुक कर दिया है। उन्हें गुल्लू के लिए बिस्किट देकर
विदाई करेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav address rally in Siddharth nagar for UP Election 2022
सिद्धार्थनगर जिले में जनसभा करते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इटवा में आयोजित चुनावी सभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गर्मी निकालने वाले बाबा मुख्यमंत्री अब तक मतदान देखकर ठंडे पड़ गए हैं। सिद्धार्थनगर के लोग साइकिल पर वोट देंगे तो बाबा का भाप निकल जाएगा। अखिलेश यादव माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में इटवा प्रत्याशी पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद सहित जिले के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री के लिए गोरखपुर के लिए 11 तारीख को हवाई जहाज का टिकट बुक कर दिया है। उन्हें गुल्लू के लिए बिस्किट देकर विदाई करेंगे। अब गुल्लू और सांड प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न होंगे। भाजपा सरकार ने शिक्षा मित्रों को भी सम्मान नहीं दिया। मेरी सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों को स्थायी किया जाएगा। वे कहते हैं कि एक करोड़ लेपटॉप बांट दिए, लेकिन यह भी झूठ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि नोटबंदी के बाद क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया, क्या काला धन आ गया। हमारे व्यापारियों पर जीएसटी लागू होने से वे बर्बाद हो गए। उन्होंने रोजगार छीन लिए। विकास के लिए लखनऊ में इन्होंने 5 लाख करोड़ के समझौते कराए थे। कहां गया वह समझौता। भाजपा से बड़ा झूठ कोई पार्टी नहीं बोलती है। इनके नेता सिर्फ झूठ बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय, विजय पासवान, सैयदा खातून, नवीन उर्फ मानू दुबे एवं प्रेमचंद कश्यप मौजूद थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed