{"_id":"65a82c71fe0c26bc5f0b4307","slug":"agreement-reached-on-coordination-between-security-agencies-of-india-and-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-11567-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत व नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों में तालमेल पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत व नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों में तालमेल पर बनी सहमति
Thu, 18 Jan 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह व गणतंत्र दिवस को देखते हुए बुधवार को एसएसबी व नेपाल सुरक्षा बलों की संयुक्त बैठक बीओपी बढ़नी में की गई। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमा पार कर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखने के साथ अवैध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों की जानकारी एक-दूसरे से साझा करने पर सहमति बनी।
इस दौरान एसएसबी के सहायक सेनानायक पंकज कुमार शाह, एसआई अंकुश कुमार, नेपाल एपीएफ के डीएसपी द्विजराज कोईराला, नेपाल पुलिस के एसआई धर्मराज आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ढेबरुआ थाना परिसर में एसएसबी व पुलिस की बैठक में रात्रि-गश्त व संयुक्त पेट्रोलिंग पर चर्चा की गई। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के प्रभारी निरीक्षक राहुल राज ने कहा कि जब तक सीमा क्षेत्र में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियां आपस में सहयोग नहीं करेंगी, तब तक बाॅर्डर पर देशविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाना आसान नहीं है। सभी को आपस में बातचीत व सूचनाओं का आदान-प्रदान करना चाहिए।
एसएसबी व पुलिस के जवानों ने ढेबरुआ चौराहे पर भ्रमण लोगों को सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस दौरान एसओ शशांक कुमार सिंह,एएसआई सुभाष कुमार, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, सीपी सिंह, अकरम खान, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।