फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocates on two day strike

Siddharthnagar News: अधिवक्ता दो दिवसीय हड़ताल पर

Wed, 17 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Advocates on two day strike
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ता बुधवार को उनके न्यायालय का बहिष्कार करते हुए, दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेशमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि नायाब तहसीलदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं और मनचाही पत्रावलियों का ही निपटारा उनके कोर्ट से किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि उनके न्यायालय से सारी पत्रावलियों को तहसीलदार के पास सुनवाई के लिए स्थानांतरित किया जाए। आरोपों पर नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता ने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन अस्तित्व में ही नहीं है। इन लोगों द्वारा अपने हिसाब से आदेश करवाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed