फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Adverse entry to BEO Clarification from Principal

Siddharthnagar News: बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण

Tue, 15 Oct 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to BEO Clarification from Principal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने नौगढ़ ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बसौनी में निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग में पानी का रिसाव था फर्श जगह-जगह टूटा पाया गया। बिल्डिंग की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाया गया।
उन्होंने बीईओ नौगढ़ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही डीसी निर्माण बेसिक शिक्षा एवं एई डीआरडीए को बिल्डिंग की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने नौगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को समय से व गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नौगढ़ ब्लॉक के ही पीएम श्री विद्यालय रेहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई ठीक नहीं पाया गया।
डीएम ने पीएम श्री विद्यालय में प्रस्ताव लेकर एमडीएम शेड निर्माण कराने का निर्देश दिया। साथ ही बीईओ को एमडीएम शेड निर्माण, जमीन चिह्नित कराने तथा विद्यालय में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। विद्यालय में 290 बच्चों का नामांकन है जिसमें 200 बच्चे उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड—डे मील रजिस्टर और अन्य रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी रजिस्टर को समय से अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक अभय प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित दो शिक्षकों का एक दिन वेतन काटने के साथ अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। विद्यालय में बच्चे जूता-मोजा नहीं पहने थे। डीएम ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत और बच्चे ड्रेस, जूता-मोजा आदि अनिवार्य रूप में पहन कर आएं। उन्होंने अभिभावकों की नियमित बैठक कराने तथा उनको जूता-मोजा आदि खरीदने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed