फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   adopt natural farming, improve fertility and increase yield

प्राकृतिक खेती कर मिट्टी सुधारें, उपज बढ़ाएं

Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
adopt natural farming, improve fertility and increase yield
डुमरियागंज के परसपुर में कृषक गोष्ठी को संबोधित करते डॉ. प्रदीप कुमार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्राकृतिक खेती कर मिट्टी सुधारें, उपज बढ़ाएं
विज्ञापन

डुमरियागंज। प्राकृतिक खेती कृषि की प्राचीन पद्धति है। यह भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखती है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है। इस प्रकार की खेती में जो तत्व प्रकृति में पाए जाते हैं, उन्हीं को खेती में कीटनाशक के रूप में काम में लिया जाता है। प्राकृतिक खेती से उर्वरा शक्ति में सुधार के साथ पैदावार में वृद्धि होती है। ये बातें सोमवार को कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहीं।
परसपुर में आयोजित कृषि गोष्ठी में उन्होंने किसानों को बताया कि पिछले कई वर्षों से खेती में काफी नुकसान देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण हानिकारक कीटनाशकों का उपयोग है। इसमें लागत भी बढ़ रही है। कृषि वैज्ञानिक शेष नारायण सिंह ने बताया कि भूमि के प्राकृतिक स्वरूप में भी बदलाव हो रहे हैं, जो काफी नुकसान भरे हो सकते हैं। रासायनिक खेती से प्रकृति में और मनुष्य के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि किसानों की पैदावार का आधा हिस्सा उर्वरक और कीटनाशक में ही खर्च हो जाता है। यदि किसान खेती में अधिक मुनाफा कमाना चाहता है तो उसे प्राकृतिक खेती की तरफ अग्रसर होना चाहिए। डॉ. सरबजीत ने बताया कि खेती में खाने-पीने की चीजें उगाई जाती हैं। इन खाद्य पदार्थों में जिंक और आयरन जैसे कई सारे खनिज तत्व उपस्थित होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम सिंह ने बताया की रासायनिक खाद और कीटनाशक के उपयोग से ये खाद्य पदार्थ अपनी गुणवत्ता खो देते हैं। इससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इस दौरान रंगीलाल, बृजभूषण शरण प्रजापति, राम बहादुर, दिनेश यादव, संगीता, सुरेखा, लक्ष्मी, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed