फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration's bulldozer runs on road gates and shops

Siddharthnagar News: सड़क पर बने गेट और दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun, 08 Sep 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on road gates and shops

विज्ञापन
प्रशासन की जांच में 50 से अधिक दुकान और बाउंड्रीवाल अतिक्रमण की जद में
एक दुकानदार ने 30 फीट कब्जा करके बना लिया था गेट
पथरा थाने के कोनकटी चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर सड़क पर हुए अतिक्रमण पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। तहसील प्रशासन की मौजूदगी में चहारदीवारी, गेट और दीवाल को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन पहले ही नोटिस दिया गया था। इसमें कुछ लोगों ने स्वयं हटा लिया था। जबकि हाल ही में बने एक मार्केट का गेट और बड़ा हिस्सा जद में था, जिसे हटाया नहीं जा रहा था। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही हड़कंप मच गया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया तो दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डुमरियागंज तहसील के कोनकटी चौराहे पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर कब्जा जमा कर बैठे दुकानदारों की जांच की गई और 50 से अधिक दुकानों का छज्जा, चहारदीवारी और गेट जद में आ गया था। प्रशासन ने 15 दिन पहले सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। लगभग 30 से अधिक दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया था। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर कब्जा जमाए रखा। रविवार दोपहर को एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित पथरा पुलिस बल के साथ कोनकटी चौराहे पहुंचे। इसके बाद अतिक्रमण में राधेश्याम गुप्ता, जग्गू लाल, सुनील जायसवाल, अनवर आटो गौरेज, कुंदन, अंसारी, राम जीत गुप्ता सहित अन्य लोगों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाकर हटवाया।
विज्ञापन

चौराहे पर लाखों रुपये से बने सबसे प्रसिद्ध सादात मार्केट के दोनों प्रमुख गेट पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया गया। चौराहे पर लगे होर्डिंग को उखाड़ कर तहसील प्रशासन अपने साथ ले गया। इस दौरान उप निरीक्षक हरिकृष्ण उपाध्याय, कानून लालकृष्ण, लेखपाल सत्येन्द्र मिश्र, अवनीश कुमार, प्रवेश कुमार के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed