फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration should stop harassment of spies

सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बंद करे प्रशासन

Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Administration should stop harassment of spies
सपाइयों का उत्पीड़न बंद करे प्रशासन
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सरकार और प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी के पति रामकुमार यादव पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सहित पांच लोग डीएम से मिले और उन्हें मांगपत्र सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के घर पहुंचकर पुलिस परेशान कर रही है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे को जल्द वापस लिया जाए। कहा कि सपा नेता मोनू दुबे की पत्नी प्रस्तावक हैं। इसलिए उनके घर से गाड़ी उठा ली गई। घर के सामने बनी सड़क जेसीबी से उखड़ा दिया गया। लगातार दबाव बनाया जा रहा है। मगर हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न को हर हाल में बंद किया जाए। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, रामकुमार यादव, उग्रसेन सिंह, जमीन सिद्दीकी, विजय यादव, कमाल अहमद, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, धीरू यादव, शशांक शेखर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस का रहा सख्त पहरा
सुरक्षा को देखते हुए सपा कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा कलेक्ट्रेट पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कलेक्ट्रेट पर पहुंचने के बाद 10 लोगों को अंदर प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed