फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action will be taken on the referring doctor

महिला चिकित्सक के खिलाफ शासन को कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 07 Apr 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the referring doctor
रेफर करने वाली डॉक्टर पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका की महिला चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। सीएमओ के बाद डीएम ने प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। सिजेरियन प्रसव में कोई रूचि नहीं ले रही हैं। जबकि इन्हें कई बार कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि सीएचसी उसका में प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। डीएम दीपक मीणा ने प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भेजे पत्र में लिखा है कि महिला चिकित्सक को कई बार सीएमओ की ओर से लिखित और मौखिक निर्देश दिए जा चुके हैं, पर इनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा है। इसकी लापरवाही के कारण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। डीएम ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने शासन को भेजे गए पत्र की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed