फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   action on sohratgarh chc head

Siddharthnagar News: सीएचसी शोहरतगढ़ में हटाए गए अधीक्षक

Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
action on sohratgarh chc head
फोटो-
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में अधीक्षक बने डॉ. सौरव चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने सीएचसी शोहरतगढ़ के अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह हो हटा दिया है। संपूर्ण समाधान दिवस में कस्बे के गड़ाकुल निवासी अब्दुल वहीद ने पत्र देकर सीएचसी में भ्रष्टाचार के मामले में डीएम से शिकायत की थी।
मंगलवार को डीएम के आदेश पर सीएमओ नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने अधीक्षक राम गुलाम सिंह को हटा कर जिले में तैनात कर दिया। जबकि डॉ. सौरभ कुमार चतुर्वेदी को अधीक्षक का पद दिया गया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनने पहुंचे डीएम पवन कुमार अग्रवाल व एसपी अभिषेक अग्रवाल से कस्बे के गड़ाकुल निवासी अब्दुल वहीद ने शिकायत पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीद ने कहा था कि सीएचसी शोहरतगढ़ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। हाॅस्पिटल के गेट के एक मेडिकल स्टोर की सांठगांठ से रोगियों को बाहर की दवा खरीदने के लिए विवश किया जाता है। प्रसव कराने वाली प्रसूताओं को अंदर से दवा व पौष्टिक आहार नहीं दिया जाता है। प्रसव कक्ष में बिना पैसा लिए जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज नहीं किया जाता है। एंटी ोरेबीज इंजेक्शन लगाने के लिए पैसा मांगते हैं। चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवा लिखते हैं।
शिकायत सुनते ही डीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम गुलाम सिंह को फटकार लगाई थी। उसके बाद सीएमओ को अधीक्षक को हटाने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed