फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of sexual exploitation on the pretext of marriage

Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Fri, 24 Apr 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexual exploitation on the pretext of marriage
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के 25 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति पर शांदी का झांसा देकर चार वर्षों तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव का ही संदीप विश्वकर्मा (25) पिछले पांच साल से उससे फोन पर प्रेम प्रपंच की बात कर रहा था। इसके बाद चार साल से विवाह का झांसा देकर वह यौन शोषण करने लगा। बीते 18 अप्रैल को भी उसने पीड़िता के घर के पीछे बुलाकर यौन शोषण किया। जब उससे विवाह करने के लिए पीड़िता ने कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। इस बात का उलाहना लेकर जब पीड़िता की मां आरोपित के घर गई तो गांव के एक व्यक्ति के साथ उसने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर यौन शोषण सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed