फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accused of abduction arrested

किशोरी को अगवा करने का आरोपित गिरफ्तार

Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
accused of abduction arrested
किशोरी को अगवा करने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

इटवा। इटवा पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। साथ ही किशोरी को आरोपित के चंगुल से छुड़ाकर महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया था। परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर एसआई सिधारी भारती व सिपाही प्रमोद यादव की टीम ने रविवार को इस मामले में आरोपी पवन निवासी मोहल्ला रमपुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखंड को क्षेत्र के एक चौराहे से दबोच लिया। उसकी चंगुल से लड़की को छुड़ा लिया गया और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed