फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accountant caught by anti corruption team taking bribe

Siddharthnagar News: घूस लेते एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा लेखपाल

Tue, 17 Oct 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accountant caught by anti corruption team taking bribe
सदर थाने पर एंटी करप्शन टीम के गिरफ्त में आरोपी लेखपाल राहुल। संवाद
खतौनी में नाम दुरुस्त करने के लिए मांगे थे पांच हजार रुपये
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कचहरी से बाहर जाने वाले मार्ग से रिश्वत लेते हुए पकड़ा
- बांसी तहसील क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। एंटी करप्शन बस्ती मंडल की टीम ने मंगलवार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते बांसी में तैनात एक लेखपाल को रंंगे हाथों पकड़ लिया। सदर थाने में लाकर पूछताछ की। इसके बाद भ्रष्टाचार अनिवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खतौनी में नाम सही के मामले में रुपये मांगने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। पकड़े जाने की सूचना पर लेखपाल थाने पर पहुंच गए और गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए घंटों थाने पर डटे रहे। कार्रवाई होने के बाद सभी लौटे गए।


बांसी तहसील क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी शैलेंद्र दुबे के पिता अंजनी दुबे के नाम में त्रुटि थी। खतौनी में नाम सही करवाने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे थे। काम के बदले रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर उन्हें दौड़ाया जा रहा था। पीड़ित ने एंटी करप्शन बस्ती मंडल में इसकी शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एंटी करप्शन बस्ती मंडल के प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया मंगलवार को टीम के साथ बांसी पहुंचे। यहां शिकायतकर्ता को केमिकल लगाकर पांच हजार रुपये हलका लेखपाल राहुल कुमार निवासी इंद्रानगर लखनऊ को देने के लिए भेजा। इसके बाद शैलेंद्र ने पुरानी कचहरी जाने वाले रास्ते पर स्थित राकेश तिवारी घर के सामने रुपये देने के लिए बुलाया। रुपये लेते ही टीम धमक पड़ी और राहुल कुमार को दबोच लिया। इसके बाद उसे बांसी कोतवाली के बजाए सदर थाने पर लेकर पहुंचे। यहां घंटों पूछताछ करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया। इसके बाद सदर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एंटी करप्शन बस्ती मंडल के प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत शैलेंद्र दुबे ने की थी। टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। जहां से पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed