{"_id":"5f1b04db8ebc3e63c56eb85e","slug":"accident-in-pikup-siddharthnagar-news-gkp359356145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी में घुसी पिकअप, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटी में घुसी पिकअप, दो जख्मी
विज्ञापन
गुमटी में घुसी पिकअप, दो जख्मी
इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा-डुमरियागंज मार्ग के सड़वा तिराहे पर स्थित एक गुमटी में एक अनियंत्रित पिकअप घुस गई। हादसे में गुमटी के बगल खड़े दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें इटवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
क्षेत्र के सड़वा तिराहे पर बाइक सवार को बचाने में एक पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा। सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पान की गुमटी में जा घुसी। इस दौरान वहां खड़ी दो साइकिल और एक बाइक भी चपेट में आ गई। हादस में वंहा मौजूद सल्लू (40) निवासी सड़वा तिराहा और आकाश (12) निवासी मैना परसा को चोटें आईं। दोनों को सीएचसी इटवा उपचार के लिए लाया गया। सल्लू के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आकाश को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष इटवा सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।