फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ABVP demonstrated by burning an effigy

एबीवीपी ने उन्मादियों का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

Sun, 31 Oct 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
ABVP demonstrated by burning an effigy
सिद्धार्थ तिराहे पर पुतला जलाते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एबीवीपी ने उन्मादियों का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के सिद्धार्थ तिराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा में हुए हमले के लिए जिम्मेदारों का पुतला जलाकर नारेबाजी की। वे त्रिपुरा राज्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर उन्मादियों की ओर से किए गए जानलेवा हमले का विरोध कर रहे थे। उन्होंने हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की।
गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी नित्यानंद शुक्ल ने बताया जिस प्रकार से त्रिपुरा में आए दिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चुन-चुनकर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं, वह निंदनीय है। उन्मादियों की ओर से मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। पूरे त्रिपुरा राज्य में भय का माहौल बना हुआ है। त्रिपुरा में हो रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध एवं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग के लिए जिले के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्मादियों को चेताया जा रहा है कि यदि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पूरे देश से एबीवीपी कार्यकर्ता त्रिपुरा पहुंचकर ईंट र्से इंट बजाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर एबीवीपी जिला संगठन मंत्री अंशज, जिला सह संयोजक प्रियांशु त्रिपाठी, जतिन चौबे, जिवेश पांडेय, विपुल शुक्ल, संपूर्ण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed