{"_id":"6147690d8ebc3eb3bc3e949d","slug":"absconding-accused-arrested-in-rape-case-of-girl-siddharthnagar-news-gkp4098286166","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
शोहरतगढ़। युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपित पर दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी।
रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की वह घर पर मौजूद है और कहीं भागने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम उसके घर पहुंच गई और मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद आरोपित का चालान कर दिया गया।