फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Abhyudaya's classes could not start in Bansi, students' preparation in limbo

Siddharthnagar News: बांसी में नहीं शुरू हो पाई अभ्युदय की कक्षाएं, छात्रों की तैयारी अधर में

Fri, 23 Aug 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya's classes could not start in Bansi, students' preparation in limbo
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं बांसी तहसील में अभी तक शुरू नहीं हो पाईं हैं। जिससे प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी करने वालों का भविष्य अधर में है। जबकि पिछले वर्ष नीट व जेई की कक्षाएं चलाई गईं थी। इसमें 100 विद्यार्थियों ने निशुल्क कोचिंग का लाभ लिया था।
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र के छात्रों ने अभ्युदय के तहत कक्षाओं का संचालन करने के लिए पिछले वर्ष ज्ञापन दिया था। तब दो प्रायोगिक परीक्षाओं की कक्षाएं शुरू हुईं थीं। इस वर्ष अगस्त माह बीतने को है, लेकिन अब तक किसी भी प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष भी प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी करने के लिए 100 से अधिक छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए थे।
विज्ञापन

तहसील में अभ्युदय के तहत कक्षाओं का संचालन हो तो यहां के छात्रों को बाहर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा, इससे तैयारी करने में आसानी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकांक्षा श्रीवास्तव, छात्रा
प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी होने से छात्रों को सुविधा मिलेगी, क्योंकि हर कोई तैयारी करने के लिए अन्य शहरों में नहीं जा सकता। यहीं तैयारी होने लगे तो सभी छात्रों को तैयारी का तैयारी कर पाना संभव होगा।
- नेहा खातूून, छात्रा
तैयारी कराने वाले शिक्षकों की चयन प्रक्रिया जारी हैं। 28 अगस्त को परीक्षा होगी। उसके बाद शिक्षकों का चयन करके कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
- एमपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed