फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Abhyudaya coaching will soon be conducted in the district too

जिले में भी जल्द होगा अभ्युदय कोचिंग का संचालन

Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya coaching will soon be conducted in the district too
जिले में भी जल्द होगा अभ्युदय कोचिंग का संचालन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वे अब जिले में ही अभ्युदय कोचिंग में नि:शुल्क तैयारी कर सकेंगे। शासन ने सरकारी कोचिंग सेंटर को अब जनपद स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में मंडल स्तर पर आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रतियोगी छात्र जिले में ही पढ़ सकेंगे।
आर्थिक परेशानियों के कारण दिल्ली, कोटा, प्रयागराज और पटना जैसे शहर में जो छात्र-छात्राएं तैयारी नहीं कर सकते हैं। ऐसे मेधावी अब अपने जिले में ही कोचिंग की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मंडल स्तर पर दो वर्ष पूर्व परीक्षा भी हुई और उत्तीर्ण बच्चों को चयनित किया गया, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के कारण पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई थी। साथ ही पढ़ाई के लिए छात्रों को वहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहना और खाना था। इन सब समस्याओं को देखते हुए शासन ने नियम में बदलाव कर दिया। इसकी तैयारी में विभागीय जिम्मेदार लगे हुए हैं। उम्मीद है कि 15 अप्रैल से कोचिंग क्लास शुरू हो जाए। इसमें पहले चरण में उन बच्चों को पढ़ाया जाएगा, जो मंडल स्तर पर आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर चयनित हुए थे। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार परीक्षा कराकर नए प्रतिभागियों का चयन होगा। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने से यहां के भी युवा सिविल सेवा में जाने का मौका पाएंगे।
विज्ञापन

कोचिंग में कराएंगे इन परीक्षाओं की तैयारी
संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, अर्धसैनिक बल, एसएसी सहित अन्य भर्ती बोर्ड से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर पर परीक्षा में इतने बच्चों का हुआ है चयन
नीट-36
जेईई- 09
यूपीएसई-112
बोले जिम्मेदार
प्रदेश सरकार की अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत जिले में कोचिंग सेंटर खोले जाने का आदेश प्राप्त हो गया है। इसके लिए स्थान देख लिया गया है। पढ़ाने वाले शिक्षकों के चयन के लिए कमेटी बन गई है। जल्द ही कोचिंग सेंटर संचालित किया जाएगा। इसमें मंडल स्तर पर बस्ती में हुई परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी पढ़ाई लेंगे।
- डॉ. राहुल गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed