{"_id":"69e687ea0ba24229c00b11bf","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156939-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Tue, 21 Apr 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के उंजी पेट्रोल पंप के पास रविवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार अर्जुन शर्मा (30) पुत्र मकैची शर्मा की मौत हो गई। वह रविवार देर रात बाइक से सब्जी लेने बर्डपुर बाजार गए थे। लौटते समय उंजी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों के मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन