{"_id":"6595b274c36706e58601b196","slug":"a-wall-was-erected-on-the-road-encroachment-removed-after-dispute-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10865-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क में खड़ी कर ली दीवार, तरकरार के बाद हटा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क में खड़ी कर ली दीवार, तरकरार के बाद हटा कब्जा
Thu, 04 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
लोटन कोतवाली क्षेत्र के मुडली गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के मुडली गांव में सड़क पर खड़ी की गई दीवाल को प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलवाकर खाली करा दिया। कब्जा हटाने के दौरान टीम से तकरार भी हुई, लेकिन फोर्स ने आगे बढ़कर सभी को हटाया फिर दीवाल तोड़कर रास्ता खाली करा दिया गया।
क्षेत्र के मुडली गांव में सड़क पर दीवाल खड़ी कर लेने को लेकर कई बार शिकायत हुई थी। लोगों का आरोप था कि दीवाल खड़ी हो जाने से वाहन नहीं निकल पाता है। टकराने पर कब्जा करने वाला व्यक्ति विवाद करता था। मामले को संज्ञान में लेते हुए दो माह पहले भी राजस्व टीम कब्जे को हटाने गई थी। शाम होने और महिलाओं के आगे आ जाने के कारण टीम लौट आई थी।
बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ गांव में पहुंचे। कब्जा हटाने को लेकर तरकरार हुई, लेकिन पुलिस कर्मी आगे बढ़े और विवाद करने की कोशिश कर रहे लोगों को हटाया। फिर बुलडोजर चलाकर कब्जे का हटवा दिया गया। इस संबंध में एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि मुडली गांव में सड़क में कब्जा किया गया था। जिसे राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर खाली करवा दिया है।