संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर बुधवार को एसडीएम राजेश कुमार की अगुवाई में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में एसआईआर के तहत नो मैपिंग मामलों में जारी किए जाने वाले नोटिस और उनके समयबद्ध निस्तारण पर चर्चा की गई।
एसडीएम राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी नोटिस जारी करने, नोटिस प्राप्त कराने, उनकी सुनवाई, सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया को गंभीरता से लें और सभी प्रकरणों का समय से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम विलोपन के लिए फार्म-7 तथा नाम संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की व्यवस्था लागू है।