{"_id":"6874065e1435b4c78b02f8db","slug":"a-big-employment-fair-will-be-held-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141058-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज लगेगा वृहद रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज लगेगा वृहद रोजगार मेला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पॉलीटेक्निक बांसी में किया जाएगा। मेले में जनपद के 500 से अधिक युवक-युवतियों के लिए यह रोजगार पाने का सुनहरा अवसर होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में टाटा ग्रुप के साथ अन्य कई बड़ी कंपनियां भाग लेंगी। जो जिले के युवाओं को टेक्निकल व नाॅन टेक्निकल काेर्स के आधार पर रोजगार देंगी। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य सत्यदेव दूबे, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश मिश्रा, जिला कौशल प्रबंधक अमित मिश्रा, संतोष कुमार, व शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि जिले के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
इसमें टाटा ग्रुप की तरफ से इंटर पास युवा जो 18 वर्ष से 24 वर्ष के मध्य होंगे उन्हें नौकरी देने के साथ ही दो वर्ष का टेक्निकल कोर्स भी कराया जाएगा, जिससे वह बेहतर मानदेय के साथ रोजगार प्राप्त कर पाएंगे।