{"_id":"71-97093","slug":"Siddhartha-nagar-97093-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादकारी हित में कार्य करें अधिवक्ता : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादकारी हित में कार्य करें अधिवक्ता : जिला जज
Siddhartha nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिविल कोर्ट परिसर में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को हुआ।
मुख्य अतिथि जिला जज रंगनाथ पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सगुणचंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा और कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय समेत समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि न्याय और वादकारी हित में वह अधिवक्ताओं का सदैव सहयोग करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वह स्वयं अधिवक्ता परिवार से जुड़े हैं। इसलिए सदैव अधिवक्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान को ऊंचा उठाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी राही, एचएन उपाध्याय, कविंद्र पांडेय, पीएन सिंह, पूर्व अध्यक्ष सैयद सरवर अनवार, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पीपी मिश्रा, हरिश्चंद्र यादव, अंजनी दुबे और आदित्य त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एडीजे अजय कुमार श्रीवास्तव, फैमिली कोर्ट की जिला जज संगीता श्रीवास्तव, एडीजे स्पेशल मंजीत सिंह श्योराण, सिविल जज सीनियर डिवीजन चंद्रशेखर मिश्रा, सिविल जज जूनियर डिवीजन हृषिकेश पांडेय, जेएम सूर्यकांत धर दुबे, शासकीय अधिवक्ताआें में विनोद कुमार तिवारी, अखिलेश नारायण श्रीवास्तव, अनिरुद्ध कुमार यादव, बेकारु प्रसाद यादव, केशव प्रसाद पांडेय, विनोद चौधरी और पुष्पा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंजर अब्बास रिजवी ने किया। उन्होंने कहा कि वकीलों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। वादकारियोंे के हित में काम करना होगा।