फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10.55 बजे अलीगढ़वा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

10.55 बजे अलीगढ़वा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 30 Oct 2013 05:39 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Wed, 30 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री के अलीगढ़वा आगमन के लिए पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को कई अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी बांटी गई। कार्यक्रम सकुशल निपटाने के लिए एसपी की अध्यक्षता में आयोजन स्थल पर पुलिस कर्मियों की बैठक भी हुई। आयोजन स्थल का विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सफल आयोजन के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। ये मंच हेलीपैड के ठीक सामने बने हैं। दो मंचों पर नेता और अतिथि विराजेंगे तो बाईं ओर का मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाया गया है। आयोजन सकुशल निपटाने के लिए पब्लिक के बीच सादी वर्दी में असलहों से लैश एसआई लगाए जाएंगे। हेलीपैड से मंच तक की जिम्मेदारी का दारोमदार एडिशनल एसपी बस्ती को सौंपा गया है। इनकी मदद के लिए 11वीं वाहिनी की एक कंपनी तैनात होगी। पटना में मोदी की रैली में हुए ब्लॉस्ट और नेपाल सीमा के नजदीकी को लेकर पुलिस को एसपी ने पूरी मुस्तैदी का पाठ पढ़ाया। एसपी ने पुलिस को कछुए और खरगोश की कहानी नए अंदाज में सुनाते हुए टीम भावना के साथ कार्यक्रम सकुशल निपटाने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटने को कहा। उन्होंने ड्यूटी में लगाई गई पुलिस टीम को संबोधित करते हुए कहा कि 10.50 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस को कम से कम दो घंटे पहले आयोजन स्थल पर पहुंचना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 12 बजे अलीगढ़वा से वापस उड़ जाएगा।
विज्ञापन


आयोजन स्थल के लिए बने हैं दो द्वार
आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए दो द्वार बनाए गए हैं। इसमें से एक को जनता के प्रवेश के लिए नियत किया गया है तो दूसरे से सिर्फ वीवीआई प्रवेश पा सकेंगे। वीवीआईपी परिक्षेत्र में केवल वीवीआईपी ही बैठेंगे। इनकी तसदीक के लिए एलआईयू और प्रशासन के लोग लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था पर भी रहेगा जोर
ट्रैफिक व्यवस्था को पुलिस ने चुनौती मानते हुए इसके लिए विशेष तैयारी की है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। पार्किंग व्यवस्था संभालने के लिए दूसरी वाहिनी पीएसी की 1.5 सेक्शन लगाई गई है। गोरखपुर के यातायात प्रभारी को यातायात व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। यातायात व्यवस्था में लगाई गई पुलिस एवं पीएसी के लोगों को सुबह सात बजे ही ड्यूटी पर लग जाने का निर्देश दिया गया है।

पांच जिलों से जुटेगी भींड़
पुलिस की मानें तो जिले के अलावा बस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज से लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने का अनुमान है। ऐसे में यहां कम से कम 75 हजार की भींड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। सपाइयों की मानें तो यह भींड़ बढ़कर लाख के पार हो सकती है।

महिलाओं की भी होगी तलाशी
कार्यक्रम में पहुंचने वाली महिलाओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस की तैनाती की गई है। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस को निर्देश दिया कि महिलाओं की तलाशी सिर्फ महिला पुलिस ही करेगी। किसी भी स्थिति में पुरुष जवान महिलाओं की तलाशी नहीं करेंगे। सभी जगह महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी, किसी भी महिला पर अंदेशा होते ही इन्हें तुरंत सूचित किया जाएगा।

पुलिस ने खड़ा किया वायरलेस स्टेशन
नेटवर्क की दिक्कत के कारण यहां जिला संग्रहालय में छोटा कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से पुलिस कर्मियों को वायरलेस सेट मुहैया कराए गए हैं। जिनके पास वायरलेस सेट मौजूद थे, उनकी फ्रिक्वेंसी कंट्रोल रूम के लिहाज से सेट की गई है।


जुटेंगे तमाम वीआईपी
विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, राज्यमंत्री खेलकूद युवा कल्याण रामकरन आर्य, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. पीके राय व लघु सिंचाई एवं पशुधन मंत्री राज किशोर सिंह भी पहुंचेंगे। इनमें से शिवपाल सिंह यादव और राज किशोर मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से आएंगे, जबकि रामकरन आर्य और डॉ. पीके राय के आने-जाने के लिए स्टाफ कार की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed