फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   92.4 percent polling, counting of votes will take place today

92.4 प्रतिशत हुआ मतदान, आज होगी मतगणना

Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
92.4 percent polling, counting of votes will take place today
92.4 प्रतिशत हुआ मतदान, आज होगी मतगणना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच 92.4 प्रतिशत मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। उनकी किस्मत मत पेटिका में बंद हो गई। शुक्रवार को फैसला होगा कि अध्यक्ष कौन बनेगा।
सिविल बार एसोसिएशन के पदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राम शंकर पांडेय, राधेश्याम मिश्र, जमील अहमद सिद्दीकी, सत्यप्रकाश पांडेय व अंजनी दुबे मैदान में थे। महामंत्री के लिए राजेश मिश्र, दिव्य प्रकाश शुक्ल व सिद्धनाथ पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामचंद्र चौधरी व जयप्रकाश मिश्र मैदान में थे। कोषाध्यक्ष के लिए सच्चिदानंद झा, रवि शंकर शुक्ल व विजय कुमार शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक के लिए अंकित चौधरी व अवनीश कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री सूचना के लिए सचिन श्रीवास्तव व शेषमणि प्रजापति मैदान में थे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामशंकर सिंह उर्फ शेखर सिंह, उप चुनाव अधिकारी रमेश कुमार पांडेय व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या 606 थी। 560 मत पड़े। आठ लोगों ने टेंडर मत दिया और 552 मतदाताओं ने प्रत्यक्ष मतदान किया। मतगणना 28 जनवरी की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed