फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp worker perform in 2nd day

दूसरे दिन भी जिलाध्यक्ष के खिलाफ धरना

Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
bjp worker perform in 2nd day
भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा के खिलाफ शुक्रवार को भी कार्यकर्ताओं जिला कार्यालय पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा के खिलाफ शुक्रवार को भी कार्यकर्ताओं जिला कार्यालय पर धरना दिया। विरोध थमता न देख दोपहर में महामंत्री दीपक मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा पांडेय कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं का समझाया। इस पर कार्यकर्ता मान गए। उस्का मंडल के पूर्व अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जगदीश जायसवाल ने कहा कि मामले की शिकायत अब क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में की जाएगी। अगर इसके बाद भी बात नहीं बनी तो मामले की शिकायत की मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से की जाएगी।
विज्ञापन


उस्का मंडल के पूर्व अध्यक्ष जगदीश जायसवाल, देवेंद्र मिश्रा, सत्यम पांडेय, रामदरश त्रिपाठी, जीतेंद्र पांडेय, सुनील जायसवाल, उदयशंकर लोधी, शिवप्रसाद लोधी, राजेश दूबे, प्रमोद राय, हरिप्रसाद लोधी, बृजनारायण सिंह, सग्रीम लोधी, उपेंद्र तिवारी, प्रमोद राय, रामजीत यादव, द्वारिका लोधी आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि पद बांटने के नाम वे रकम ले रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना भी दिया था और नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग भी की थी। शुक्रवार को फिर से कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जाएगा तब तक इसी तरह विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed