{"_id":"592b09274f1c1b824abdaadf","slug":"90-4-marks-for-the-vijayamani-of-navodaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय के विजयमणि को 90.4 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय के विजयमणि को 90.4 फीसदी अंक
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के सफलता के बाद प्रधानाचार्य को मिठाई खिलाकर खुशी जताते सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल मसिना के विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित होते ही मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बच्चों ने सफलता की खुशी मनाई। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। नवोदय विद्यालय बसंतपुर के छात्र विजयमणि ने 90.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल मसिना, सेंट्रल एकेडमी पकड़ी का भी रिजल्ट शानदार रहा। सफलता की खुशी मनाने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
नतीजों के लिए सुबह से ही बेकरार परीक्षार्थियों की धड़कनें दोपहर बाद तेज हो गई थी। 12 बजे जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, सभी अपने अंक जानने में जुट गए। मनमाफिक अंक मिलने से उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, आशानुकूल अंक न मिलने से कई बच्चों में मायूसी भी रही। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना का परिणाम 80 फीसदी रहा।
छात्रा प्राची चौबे ने 80 सर्वाधिक 80 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में अव्वल रही। दूसरे स्थान पर रहे अरविंद कुमार जायसवाल को 77 व तीसरे स्थान पर ख्याति दुबे को 71.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इनके अलावा अंजली त्रिपाठी को 68, शेवाली श्रीवास्तव को 67, अनंत बहादुर सिंह को 66, नीरज आर्य को 66, शैलजा राय को 63.8, रिदा शहवार को 63.4 व आकृति श्रीवास्तव को 63.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। विद्यालय की निदेशिका डॉ. सुशीला सिंह, प्रधानाचार्य विश्वबंधु दुबे ने परिणाम पर प्रसन्नता जताते हुए सफल बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विद्यालय के शिक्षक नीरज दत्त शुक्ल, राजेंद्र वर्मा, प्रभाकर दुबे, नित्यानंद त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, महेंद्र मिश्र, विनीत श्रीवास्तव, कमलेंद्र मिश्र, रंजीत उपाध्याय, अनुज श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ खुशी मनाई। उधर, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा शाईमा तबस्सुम ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुकृति उपाध्याय को 85.6 फीसदी अंक मिले। विद्यालय के निदेशक जेपी तिवारी अपर निदेशक आरके पांडेय, राणाप्रताप सिंह, शेषराम गौड़, श्रीधर पांडेय ने परिणाम पर खुशी जताते हुए बच्चों को बधाई दी।