{"_id":"5f809ae98ebc3e9bc424523f","slug":"860-pregnent-checked-siddharthnagar-news-gkp3687392129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर 860 गर्भवतियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर 860 गर्भवतियों की हुई जांच
विज्ञापन
सीएचसी बर्डपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा करते नोडल अफसर डॉ. प्रशांत अ
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वास्थ्य केंद्रों पर 860 गर्भवतियों की हुई जांच
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम
जांच के दौरान बेहतर सेहत की दी गई सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 860 गर्भवतियों की सेहत की जांच हुई। जांच के दौरान सभी को बेहतर सेहत रखने की सलाह दी गई। प्रत्येक माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों की जांच की गई।
अभियान के तहत बर्डपुर ब्लॉक के नोडल अफसर डॉ. प्रशांत अस्थाना ने सीएचसी बर्डपुर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीएचसी नौगढ़ में सीएचओ ममता, स्टाफ नर्स अनामिका सिंह, एएनएम ऋतु रानी, सीएचसी शोहरतगढ़ में एनएनएम सुमन चौधरी और एनएनएम वंदना सिंह ने आई हुईं गर्भवतियों की जांच की। एएनएम सुमन चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत आज के दिन आने वाली गर्भवतियों की बेहतर सेहत रखने के लिए ब्लड प्रेशर जांच करती हैं। खून की जांच कराती हैं। शरीर में खून की कमी न हो इसके लिए कैल्शियम व आयरन की गोली देती हैं। इसके साथ ही गर्भवती को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उसकी जानकारी लेकर दवा देती हैं। बीसीपीएम सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस तिथि को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से क्षेत्र की अधिक से अधिक गर्भवतियों की जांच कराकर बेहतर सेहत रखने के लिए जांच कराई जाती है। जिला महिला परामर्शदाता प्रमोद कुमार संत ने बताया कि गर्भवतियों की विशेष एएनसी सेवाएं मुफ्त दी जाती हैं।