फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   महिलाओं की भागीदारी व सशक्त बनाने पर विमर्श

महिलाओं की भागीदारी व सशक्त बनाने पर विमर्श

Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की भागीदारी व सशक्त बनाने पर विमर्श
महिलाओं की भागीदारी व सशक्त बनाने पर विमर्श
विज्ञापन

फोटो-
- जगह-जगह निकली बालिकाओं की जागरूकता रैली, शिक्षा पर जोर
- महिला सशक्तीकरण को लेकर आयोजित किए गए विचार संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित विविध कार्यक्रमों में महिलाओं को जागृति करने, उनके विकास के लिए तमाम कुरीतियों, रूढ़िवादिता, क्रूरता, अत्याचार सहित अन्य समस्याओं आदि को समाप्त करने एवं उन्हें शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।

शुक्रवार को सदर तहसील नौगढ़ के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में तहसीलदार सुदामा वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए विधिक साक्षरता शिविर एक अच्छा माध्यम है। महिलाओं के सुरक्षार्थ के लिए महिला हेल्प टोल फ्री नंबर के साथ ही 181 व 1090 जारी किया गया है। सुनील कुमार बक्शी, लेखपाल राम करन गुप्ता ने भी संबोधित किया। जटाशंकर पांडेय, इंदुबाला सिंह, निगार सुलताना, कन्हैया प्रसाद, अजय दुबे, बैजनाथ चौधरी, अनमोल रत्न, धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल श्रद्धा सुमन सिंह, प्रज्ञा श्रीवास्तव, रतन मंजरी, लक्ष्मी त्रिवेदी आदि की उपस्थित रही। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक सुनील उपाध्याय की अगुवाई में बढ़नी ब्लाक के कोटिया में महिला दिवस के मौके पर बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। कोटिया बाजार से वापस विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर बच्चों के अधिकारी, अच्छा-बुरा स्पर्श, सुरक्षा 1098 के बारे में जानकारी दी गई। ओम प्रकाश यादव, गणेश शंकर पांडेय, बाल मुकुंद त्रिपाठी, हरीनंदन प्रसाद, विजय शंकर, प्रेम नारायण आदि की उपस्थिति रही। सिदार्थ सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बार भवन में आयोजित कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, अंजनी दुबे, अनिल विश्वकर्मा, देवेश श्रीवास्तव, जयशंकर मिश्रा, रवि शंकर शुक्ला, अजय कांत मिश्रा, शहोदर, गोपाल तिवारी, कृपाशंकर, अनिवनाथ पांडेय, राजेन्द्र चौधरी, पुष्पा मिश्रा, शुभांगी द्विवेदी, सोनी चौरसिया, सबा सिद़्दीकी, सना सिद़दीकी, अर्पिता सिंह, नीलम सिंह आदि की उपस्थिति रही। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र के निर्देशन में कलेक्ट्रेट पार्क, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नौग्ढ़ व विकास खंड कार्यालय शोहरतगढ़ के सभागार में विविध कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की नेता किरन शुक्ला ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण का अभियान तभी फलीभूत होगा, जब देश की महिलाएं पूर्ण रूप से शिक्षित व हुनरमन्द होकर आत्मनिर्भर बनेंगी। पूर्व नपाध्यक्ष व समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमनआरा राईनी ने कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज में सम्मान व उचित भागीदारी दिलाने के क्रम में समय-समय पर सरकारों द्वारा अनेक प्रयास किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, सिज्जी, फादर जान मैथ्यू, फादर विन्नी पाल, राम निवास चौधरी, अनुपमा मिश्रा, मोहम्मद याकूब, बृजेश कुमार चौधरी, गीता व यशोधरा देवी, रामदेव पांडेय, हुसैन राईनी आदि मौजूद रहे। संचालन अंजू व सरिता ने किया। सतीश सिंह एडवोकेट ने आभार प्रकट किया। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के विजडम पब्लिक स्कूल द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को भाजपा नेता डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. अरविंद शुक्ला, घनश्याम जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, राजकमल जायसवाल, राधेश्याम विमल उपस्थित रहे। आदर्श लघु माध्यमिक विद्द्यालय में प्रधानाचार्य एवं जिला संयोजिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राजकुमारी पांडेय, मिडास लर्निंग स्कूल में रामशरन, बीआरसी बर्डपुर में बीइओ धीरेंद्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध चंद्रा, आदर्श पब्लिक स्कूल में दीपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed