{"_id":"598202854f1c1b667d8b45a5","slug":"81501692549-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे समायोजित शिक्षक, नहीं खुले कई विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे समायोजित शिक्षक, नहीं खुले कई विद्यालय
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज/इटवा (सिद्धार्थनगर)। एक सप्ताह के कार्य बहिष्कार के बाद बुधवार को समायोजित शिक्षक स्कूलों पर पहुंचे। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षण कार्य पटरी पर लौटती दिखी। कई विद्यालयों में शिक्षामित्र गैर हाजिर रहे। वहीं कुछ स्कूलों के बंद ताले सातवें दिन भी नहीं खुले। किसी भी विद्यालय में दूध का वितरण नहीं हुआ। विभाग ने शिक्षण कार्य पूर्णरूपेण शुरू होने का दावा किया।
शिक्षामित्र प्रतिनिधिमंडल व मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के बीच मंगलवार शाम को हुई वार्ता के बाद आंदोलन खत्म करने व पठन-पाठन बहाल करने का निर्णय लिया गया था। निर्णय का असर अगले दिन दिखा। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के 5 परिषदीय विद्यालयों में 3 में पढ़ाई शुरू हुई। 2 स्कूलों का ताला नहीं खुला। प्राथमिक विद्यालय कटरिया पांडेय के गेट पर ताला लटका रहा। प्राथमिक विद्यालय पेड़रियाजीत में समायोजित शिक्षिका करोड़ा देवी व सहायक अध्यापक मोहम्मद मुशीर, हरिओम नारायण सिंह छात्रों को पढ़ाते मिले। एक अन्य अध्यापक देवेंद्र प्रताप साहू अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 114 के सापेक्ष 63 छात्र उपस्थित थे। एमडीएम में तहरी बन रही थी। प्राथमिक विद्यालय तेनुई में समयोजित शिक्षक दिनेशचंद्र व सहायक अध्यापक इश्तियाक अहमद मौजूद रहे। सहायक अध्यापक रामकरन अनुपस्थित थे। 113 के सापेक्ष 41 छात्र रहे। प्राथमिक विद्यालय बढ़या में समायोजित शिक्षक संजीत कुमार बच्चों को पढ़ा रहे थे। दो शिक्षक अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 116 के सापेक्ष 76 बच्चों की उपस्थित रही। प्राथमिक विद्यालय वीरपुर कोहल में ताला बंद रहा। इटवा तहसील क्षेत्र में भी कुछ विद्यालय खुले तो कहीं ताला बंद रहा। प्राथमिक विद्यालय मुड़िला मिश्र का ताला तो खुला था लेकिन बच्चे नदारद रहे। अध्यापक कपिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इंचार्ज जगदीश प्रसाद की तबियत नहीं ठीक है। एक सहायक अध्यापक कभी विद्यालय आते ही नहीं है। शिक्षामित्र मनोरमा मौर्या ने एक दिन की छुट्टी लिया है। विद्यालय में पंजीकृत 100 के सापेक्ष 7 बच्चे आए थे, जो वापस हो गए। प्राथमिक विद्यालय सेमराडीह बंद रहा। प्राथमिक विद्यालय गदाखौवा में सहायक अध्यापक चंचल भारती व सहायक अध्यापक बृजेश चौहान बच्चों को पढ़ा रहे थे। सहायक अध्यापक राकेश कुमार अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 134 बच्चों के सापेक्ष मात्र 43 ही स्कूल आए थे। एमडीएम नहीं बन रहा था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ्ढी खास में इंचार्ज राहुल कुमार बच्चो को पढ़ाते मिले। 41 के सापेक्ष 17 बच्चे मिले। एमडीएम में तहरी बनी थी। प्राथमिक विद्यालय बुढढी खास मे इंचार्ज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व सहायक अध्यापक राजकुमार वर्मा मौजूद रहे। सहायक अध्यापक संजय कुमार गुप्ता व राम प्रसाद गुप्ता अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 166 के सापेक्ष 67 बच्चे मौजूद रहे। इस संबंध में बीईओ भनवापुर चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-65-
डीएम के गोद लिए स्कूल में ही नहीं पहुंचे शिक्षा मित्र
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल नीबीदोहनी में प्रधानाध्यापक परमानंद श्रीवास्तव, शिक्षक भूमिका द्विवेदी, शशिकपूर गौतम उपस्थित रहे। पंजीकृत 190 में से 90 छात्र उपस्थित रहे। शिक्षामित्र शिक्षा श्रीवास्तव, समायोजित शिक्षक इब्ने हसन, अमता गौतम गैर हाजिर रहे। इस विद्यालय को डीएम ने गोद लिया है। विधायक के गोद लिए प्राथमिक विद्यालय गड़ाकुल में प्रधानाध्यापक मनोज त्रिपाठी मौजूद रहे। समायोजित शिक्षिका रंजना सिंह अनुपस्थित थी। शिक्षक स्वाती वर्मा, अरुण, अमरेश, समायोजित शिक्षक पृथ्वीपाल शिक्षण कार्य में जुटे रहे। 188 के सापेक्ष 80 छात्र आए थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी, शिक्षक शिवमंगल विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार यादव, अनुदेशक पप्पू, वर्तिका यादव मौजूद रहे। शिक्षिका नीलम सिंह चिकित्सा अवकाश पर चल रही हैं। 151 के सापेक्ष 96 छात्र उपस्थित रहे।