फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   800 teachers were honored

Siddharthnagar News: 800 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Mon, 11 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
800 teachers were honored
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन रविवार को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लगभग 800 सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे शिक्षाविदों, अधिकारियों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उनके अनुभव, अनुशासन और समर्पण से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों का सम्मान केवल उनके कार्यों का सम्मान नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की उन मजबूत नींवों को प्रणाम है, जिन पर समाज का भविष्य टिका है। मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम पहले भी आयोजित होते रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं अधिकारियों का एक साथ सम्मान पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा जगत में सम्मान और प्रेरणा की नई संस्कृति को जन्म देते हैं। समारोह के दौरान शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक शिक्षकों एवं अधिकारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त अफसर सोमारू प्रधान, शिवचंद राम, रमेश कुमार, केसी भारती, राम सिंह, गोविंद राम, डॉ. एसपी त्रिपाठी, मनोज कुमार, पारस नाथ कुशवाहा, राम चंद्र सिद्धार्थ, उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार अहीरवार, ओडी सिंह, जेएन सिंह, बलिराज राम, अवध किशोर सिंह सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद के शीर्ष 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी रहा। इस पहल ने समारोह को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया, जहां शिक्षा के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य का सुंदर संगम दिखाई दिया। इस अवसर पर पूर्व डीआईओएस सोमारू प्रधान, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, प्रधानाचार्य परिषद के रमाकांत द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ के राम बिलास यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों की भूमिका को समाज के लिए अमूल्य बताया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ खुनियांव के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बहादुर अंबेडकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन प्रधानाचार्य शैलेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर दयाशंकर यादव, राम चंद्र, प्रदीप शर्मा, हौंसला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
श्याम सुंदर तिवारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed