{"_id":"63388fe80c5c1110b408ca21","slug":"8-children-found-malnutrited-sent-to-nrc-siddharthnagar-news-gkp4525163106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बच्चे मिले अतिकुपोषित, भेजा एनआरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बच्चे मिले अतिकुपोषित, भेजा एनआरसी
विज्ञापन
बढ़नी में बच्चों की जांच करतीं चिकित्सक। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बच्चे मिले अतिकुपोषित, भेजा एनआरसी
बढ़नी पीएचसी में सुपोषण दिवस पर पांच वर्ष तक के बच्चों की हुई जांच
बढनी। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पांच साल के बच्चों की जांच कराई। डॉक्टरों ने अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) सिद्धार्थनगर भेजने की सलाह दी।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकड़हरा, भूतहवा और मोहन कोला चारों जगहों पर बच्चों की सेहत की जांच हुई है। डॉ. मृणालिका तथा काउंसलर शीला ने बताया कि अब तक कुल 83 बच्चों की जांच की गई है। कुपोषित बच्चों को जरूरी दवाएं दी गईं और उचित आहार लेने की सलाह दी गई। आठ अति कुपोषित बच्चे पाए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई कि वे इनको पोषण पुनर्वास केंद्र सिद्धार्थनगर भेजें। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रविंद्र यादव, बीसीपीएम राजेश कुमार, रामसहाय आदि मौजूद रहे।