{"_id":"5b9011ce867a5501313c5966","slug":"71536168398-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुदेशकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुदेशकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर उच्च प्राथमिक अनुदेशक संयुक्त मोर्चा के सदस्य बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। प्रदर्शन कर अनुदेशकों ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मानदेय बढ़ाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष महेश्वरी पाठक ने कहा कि अनुदेशकों को 2017-18 में राज्य सरकार की स्वीकृति व केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद तय 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मार्च 2017 से दिया जाए। हर वर्ष नवीनीकरण के नाम पर हो रहा शोषण बंद किया जाना चाहिए। महिला अनुदेशिकाओं का विवाह के बाद ससुराल के नजदीकी स्कूल पर तबादला किया जाए। मांगे पूरी न होने पर 10 सितंबर को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान संतोष सिंघानिया, रवि प्रकाश ओझा, सियाराम, रणविजय सिंह, अरविंद गुप्ता, अशोक यादव, शशिकांत पांडेय, हरिश्चंद्र यादव, राम प्रकाश जायसवाल, अरविंद गुप्ता, अनुपम गुप्ता, प्रह्लाद सोनी, नीलम भास्कर, रंजना पांडेय, किरन वर्मा, हरिकेश, रितेश आदि मौजूद रहे।