फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बांसी के राजा जय प्रताप सिंह का हुआ राज्याभिषेक

बांसी के राजा जय प्रताप सिंह का हुआ राज्याभिषेक

Sun, 22 Jul 2018 11:30 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 22 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बांसी के राजा जय प्रताप सिंह का हुआ राज्याभिषेक
बांसी में जयप्रताप सिंह का हो रहा राज्याभिषेक । - फोटो : अमर उजाला
बांसी। बांसी राजघराने के पूर्व नरेश राजा बहादुर राजा रुद्र प्रताप सिंह के ब्रह्मभोज के अवसर पर शनिवार को देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने राजमहल पहुंच कर अपने लोकप्रिय नरेश राजा रुद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजा रुद्रप्रताप सिंह के पुत्र कैबिनेट मंत्री व राजकुमार जय प्रताप सिंह का राज्याभिषेक भी पारंपरिक रीति-रिवाज से किया गया।
विज्ञापन


 उन्हें राजा बहादुर की उपाधि देते हुए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा उनका राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान अस्त्र -शस्त्र के रूप में उन्हें तलवार भी भेंट की गई। राजकुमार जय प्रताप सिंह के दोनों पुत्र कुंवर अधिराज प्रताप सिंह तथा कुंवर अभय प्रताप सिंह को राजकुमार की उपाधि देकर उनका भी राजतिलक किया गया। ब्रह्मभोज व राज्याभिषेक के दौरान राज्यसभा सदस्य राजा अमेठी संजय सिंह, आशुतोष टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा रमापति राम त्रिपाठी, सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद मो. मुकीम, पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, विधायक श्याम धनी राही, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सतीश द्विवेदी, बावन सिंह, दयाराम चौधरी सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed