{"_id":"5a21a5dd4f1c1b6e468b7c9d","slug":"71512154589-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढनी में परिणाम को लेकर बना रहा गतिरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढनी में परिणाम को लेकर बना रहा गतिरोध
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर अंतिम समय तक ऊहापोह की स्थिति रही। बेहद कड़ा मुकाबला होने के चलते हर राउंड के साथ लोगों की सांसें थमी हुई थीं। अंतिम समय में महज 98 वोटों के अंतर से निसार अहमद को विजेता घोषित किया गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के रिकाउंटिंग की मांग के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी हंगामे और शोर-शराबे के बीच हुई रिकाउंटिंग में भी निसार विजयी रहे।
शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पहले चरण के रुझान में ही निसार अहमद ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। शुरुआती दो चरणों के बाद यह अंतर कम होता गया। अंतिम चरण तक अंतर महज 98 वोटों का रह गया। समर्थक खुशी मनाने में जुट गए, इसी बीच भाजपायी खेमे ने गणना पर आपत्ति जताते हुए फिर से वोटों के मिलान की बात कही। रिटर्निंग अफसर के तत्काल कोई फैसला न लेने से गतिरोध की स्थिति बन गई। निसार समर्थक परिणाम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए शोर-गुल मचाने लगे। तनाव को देखते हुए भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीएम-एसपी भी मतगणना स्थल पहुंचे। कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना का परिणाम भी निसार के पक्ष में रहा। वह 98 मतों से विजयी घोषित किए गए।
प्रत्याशी दल मिले वोट
निसार अहमद निर्दल 2122
सुनील गुप्ता भाजपा 2024
रामनरेश उपाध्याय सपा 1068
बिंदू सिंह निर्दल 620
चंद्रावती निर्दल 407
मो.इब्राहिम निर्दल 254
सतीश चंद्र वर्मा निर्दल 242
लक्ष्मी देवी बसपा 46
नीलम उपाध्याय निर्दल 36
विजय निर्दल 26
अश्वनी कुमार कांग्रेस 25
रद्द 154
नोटा 07
कुल 6877