फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   यूनिवर्सिटी का तीसरा सत्र शुरू, नहीं बना छात्रावास

यूनिवर्सिटी का तीसरा सत्र शुरू, नहीं बना छात्रावास

Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी का तीसरा सत्र शुरू, नहीं बना छात्रावास
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में छात्रों को छात्रावास सुविधा नहीं मुहैय्या हो सकी। तीसरा सत्र शुरू हो गया लेकिन छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर है। हास्टल न होने से छात्राओं को सर्वाधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यूनिवर्सिटी में नेपाल व पड़ोसी जिलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं नियमित शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में शिक्षण कार्य का तीसरा सत्र प्रारंभ हो गया है। तीन सत्र से केवल वाणिज्य संकाय में ही नियमित कक्षाएं संचालित हो रही है। बीकाम में तीन सत्र से शिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के सामने आवासीय सुविधा की बड़ी परेशानी है। हास्टल न होने से सैकड़ों छात्र-छात्राएं किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूनिवर्सिटी का लोकार्पण 15 अक्टूबर 2016 को किया था। उसी समय सीएम ने घोषणा की थी कि यूनिवर्सिटी में आवासीय सुविधा देने के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन तीन सत्र बीतने के बाद भी हास्टल नहीं बन सका। इस संबंध में महाराजगंज निवासी बीकॉम द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रा एकता सिंह कहती है कि एक सत्र की पढ़ाई किराए पर कमरा लेकर किया। लगता है कि इस सत्र में भी हास्टल नहीं मिल सकेगा। किराए पर कमरा लेने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सूपा बाजार निवासी बीका द्वितीय वर्ष के छात्र महेंद्र प्रताप चौधरी कहते हैं कि किराए पर कमरा लिया है। गांव में कमरा होने के कारण बिजली व भोजन की समस्या सामने आ रही है। इससे पढ़ाई बाधित हो रही है। महाराजगंज निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र अंबरीश कुमार पांडेय कहते हैं कि यूनिवर्सिटी पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं है। पड़ोस के गांव में किराए पर कमरा बड़ी मुश्किल से मिला। कैंपस में हास्टल की सुविधा मिल जाती तो पढ़ाई और भी आसान हो जाती। इटवा तहसील निवासी शफीकुर्रहमान बीकाम प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे है, कहते है कि किराए पर कमरा लेने के बाद सुरक्षा की बड़ी समस्या आ रही है। कमरे में ताला लगाने के बाद हमेशा भय बना रहता है कि सामान सुरक्षित है कि नहीं। परिसर में छात्रावास होना आवश्यक है। इस संबंध में कुलसचिव बीएन सिंह ने कहा कि हास्टल निमार्णाधीन है। कार्यदाई संस्था ने अभी हॉस्टल को हैंडओवर नहीे किया है। निर्माण पूर्ण होने पर छात्रों को छात्रावास में आवासीय सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed