फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   7 crore extra income in excise department

कोरोना संक्रमण काल में गटक गए करोड़ों की शराब

Sun, 10 Jan 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
7 crore extra income in excise department
कोरोना संक्रमण काल में गटक गए करोड़ों की शराब
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में सात करोड़ अधिक हुआ राजस्व विभाग को आय
पिछले वर्ष 145 करोड़ राजस्व की हुई थी वूसली
इस बार 152 करोड़ पर पहुंचा राजस्व
संक्रमण के चलते एक माह दो दिन बंद रही दुकान
अंग्रेजी, बियर कम, देसी की हुई अधिक बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संकट का असर शराब के शौकीनों पर नहीं रहा। आंकड़े बताते हैं कि कोरोना काल में बीते वर्ष के मुकाबले सात करोड़ रुपये अधिक की शराब पी गई। रोचक यह है कि कोरोना काल में शराब की दुकानें 33 दिन बंद रहीं, उसके बावजूद शराब पीने वालों ने सात करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व के रूप में चुकाए। वित्त वर्ष 2019-20 में इस मद में 145 करोड़ रुपये राजस्व खाते में गए थे। वर्ष 2020-21 में बढ़कर 152 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि अभी वित्त वर्ष समाप्त होने में करीब ढाई माह शेष हैं।
कोरोना संक्रमण काल में देश की अर्थव्यवस्था को भी बड़ी चोट पहुंची। संकट का असर ऐसा रहा है कि हर कोई परेशान है। बावजूद इसके शराब के शौकीनों पर इसका असर नहीं नजर आया। लग्न माह में शराब की बिक्री अधिक होती है। हर ब्रांड की शराब अन्य दिनों की तुलना में अधिक बिकती है मगर कोरोना के संक्रमण को देखते हुए एक अप्रैल से तीन मई तक शराब की दुकानों को बंद कर दिया। इसके बाद शराब की दुकानें खुलीं। मगर बिक्री का जो आंकड़ा सामने आया है, उससे यह स्पष्ट है कि शराब के शौकीनों पर कोरोना का कोई असर नहीं रहा है। कारण जहां लोग रोजगार गवांने के बाद आर्थिक संकट खड़ा हो गया। वहीं, शराब की बिक्री जो की उम्मीद नहीं थी। पिछले साल के तुलना में चार प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई। 145 करोड़ रुपये पिछले वर्ष राजस्व प्राप्ति हुई थी। जो इस बार सात करोड़ रुपये बढ़ गया। यानी कुल 152 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शराब की बिक्री में सात करोड़ रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। विभाग के मुताबिक कोरोना संकट शुरू होने के बाद से कोरोना टैक्स भी लगा। इसमें देसी शराब को छोड़कर अंग्रेजी और बियर के विभिन्न ब्रांड की शराब पर 20 से 400 रुपये तक कोरोना टैक्स लगा रहा है।
विज्ञापन

देसी शराब की अधिक रही मांग
कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद बियर और अंग्रेजी शराब के सेवन करने से लोग डरने लगे। उनकी सोच थी कि बियर ठंडी होती है और कोरोना सर्दी जुकाम के साथ पकड़ रहा है। इस वजह से इन ब्रांडों की शराब का सेवन कम हुआ। मगर देसी शराब अपने शबाब पर रहा। लोगों ने देसी शराब भी जमकर पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में पी गए इतने शराब
कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद अप्रैल में तीन मई तक शराब की दुकान को बंद कर दिया गया था। मई में शराब की दुकानें खुलीं। मई से दिसबंर माह के बीच यानी आठ माह में 67,527.4 बल्क लीटर देसी शराब। 7,61,870 बोतल अंग्रेजी शराब। 22,28,091 शीशी केन। 4,86,1853 पौवा देसी शराब की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed