{"_id":"63388d9801717455d92ddd05","slug":"66-handicapped-provided-assistance-apparatus-siddharthnagar-news-gkp4525154164","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण
विज्ञापन
इटवा ब्लॉक परिसर में दिब्यागों में ट्राई साइकिल वितरित करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
66 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण
इटवा। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम भटगवा में पौधरोपण व विकास खंड इटवा में 66 दिव्यागों में सहायक उपकरण बांटे गए।
शविर में सांसद जगदंबिका पाल ने देश व प्रदेश सरकारों की जमकर तारीफ की। कहा कि जो कार्य 70 वर्षों में नहीं हुए, वह सात वर्ष में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज किसानों, मजदूरों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार नई-नई योजनाएं ला रही है।
सांसद ने सबसे पहले विकास खंड खुनियांव के भटगवा गांव के पोखरे पर पौधरोपण किया। उन्होंने सभी से जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील भी की। इसके बाद विकास खंड इटवा में आयोजित कार्यक्रम में 66 दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किया। बीडीओ इटवा राज कुमार, दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी एजाजुल हक, एडीओ आईएसबी सुनील कुमार, एडीओ पंचायत संजय पटेल, भाजपा नेता बीना सिंह, रामबदन पाठक मौजूद रहे।