{"_id":"67deff43e4a0c0412505fc01","slug":"63-children-were-vaccinated-and-29-pregnant-women-were-examined-siddharthnagar-news-c-7-1-jam1015-877614-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 63 बच्चों का टीकाकरण के साथ 29 गर्भवतियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 63 बच्चों का टीकाकरण के साथ 29 गर्भवतियों की हुई जांच
विज्ञापन
-भनवापुर के पचउथ, चौखड़ा व पेंड़ारी मुस्तहकम में आयोजित हुआ टीकाकरण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पेंड़ारी मुस्तहकम, पचउथ लतीफपुर व चौखड़ा में शनिवार को वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें उपस्थित एएनएम की ओर से 63 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं 29 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण भी किया गया।
क्षेत्र के पेंड़ारी मुस्तहकम में एएनएम उर्मिला यादव ने गांव के 16 बच्चों का टीकाकरण करते हुए आठ गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया। पचउथ लतीफपुर में एएनएम पूनम कुमारी ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 25 बच्चों का टीकाकरण व 11 गर्भवतियों की जांच के साथ टीकाकरण किया। इसी क्रम में चौखड़ा में आयोजित शिविर में एएनएम निधि रैकवार के द्वारा 22 बच्चों के साथ ही दस गर्भवतियों की जांच व टीकाकरण करते हुए जरूरी सुझाव भी दिए गए।
वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर पेंड़ारी मुस्तहकम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने टीकाकरण के फायदे की जानकारी देते हुए गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच व टीकाकरण कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षित प्रसव के लिए टीकाकरण व जांच करते हुए संतुलित पोषण युक्त आहार लेने व आहार में मौसमी फल, अंडा, दूध, मछली, हरे पत्तेदार सब्जियों व दूध के सेवन का सुझाव दिया। बीसीपीएम मेराज अहमद ने उपस्थित महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी, सुधा मौर्या, सावित्री, पार्वती, सुनीता, विमला, शुभावती आदि मौजूद रहे।