फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, लोक मंगल की कामना

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, लोक मंगल की कामना

Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, लोक मंगल की कामना
सिद्धार्थनगर में छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी महिलाएं। - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। सूर्यपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार को मुख्यालय समेत पूरे जिले में घाटों पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर पूजन-अर्चन भी किया। छठ पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। महिलाएं बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद ही व्रती उपवास खोलेंगी और प्रसाद ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

मुख्यालय के उत्तरी छोर पर स्थित जमुुआर घाट पर छठ पर्व के तहत मंगलवार सायं सूर्य का पहला अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुु विधि-विधान से पूजा पाठ में जुटे रहे। छठ पूरी दुुनिया का इकलौता ऐसा पर्व, जिसमें उगते सूरज के साथ डूबते सूरज की भी वंदना की जाती है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बस्ती की पूर्व अध्यक्ष स्नेहलता पाल, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर की पूर्व चेयरमैन राधिका जायसवाल की मौजूदगी रही। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह मय फोर्स संभाले थे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक राप्ती घाट पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य की पूजा-अर्चना की। छठ पूजा को लेकर घाट की भव्य रूप से सजावट की गई थी। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के उत्तर स्थित जलाशय में अर्घ्य देने के लिए हजारों महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। अर्घ्य देने के बाद नदी में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बना। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। ग्राम प्रधान विनीता यादव, भाजपा नेत्री राजकुमारी पांडेय, मुन्नी देवी, उदयनारायण पांडेय, जयप्रकाश, अमित कुमार, सबलू साहनी, विनोद कुमार, राधेश्याम, घनश्याम जायसवाल, विनय वर्मा, राकेश कुमार, आलोक कुमार, पवन वर्मा, अखिलेश जायसवाल, देवेश कुमार, जयराम यादव, पप्पू गुप्ता, संतोष मोदनवाल, शिवकुमार मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


छठ माता की प्रतिमा लोगों को कर रही आकर्षित
बांसी। नगर पालिका परिषद ने जहां राप्ती नदी तट पर बेहतर व्यवस्था किया था, वहीं पुलिस भी सतर्क रही। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी, ईओ अरविंद कुमार, कोतवाल रवीन्द्र कुमार सिंह, कांग्रेस नेता किरन शुक्ला, भाजपा नेता ईश्वर चन्द्र दूबे, हियुवा के अजय वर्मा के अलावा रामगोपाल अग्रहरि, मंगल चौरसिया , बरकत अली राइनी, फूलचंद भारती, शाकिर अली, बजरंगी वर्मा की उपस्थिति रही। राप्ती नदी पर स्थित मोहभक्त रानी लक्ष्मी स्नान घाट के मुख्य द्वार पर छठ माता की प्रतिमा का स्थापना किया गया है, जो विशेष आकर्षण का केंद्र है। उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कूड़ा नदी के तट पर विभिन्न छठ घाटों पर क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र व पति के दीर्घायु की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव छठ घाट पर नागरिक सुविधाओं का जायजा लेते रहे। थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घाटों का जायजा लेते रहे। भाजपा नेता पूर्व नपं अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल, संजय अग्रहरि, देवेंद्र अग्रहरि, चन्द्रगुप्त जायसवाल, सुरेंद्र पांडेय, शिवशरण चौरसिया, जेपी पांडेय, पिंटू अग्रहरि, घाट पर पूजा समाप्ति तक मौजूद रहे। परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक के मदरहिया-पिकौरा के मध्य एनएच 730 के किनारे घोरही नदी के तट पर औदही, मदरहिया, तुलसियापुर, चरिहवां, केवटलिया, पिकौरा की महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रधान प्रतिनिधि मयंक शुक्ल, अनिल अग्रहरि, शैलेन्द्र पांडेय, दिनेश यादव, सतीश चौहान, रामदेव, रवि अग्रहरि, रानू श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही। शोहरतगढ़ स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शिवबाबा घाट पर छठ पूजा को लेकर भव्य रूप से साजसज्जा व छठ व्रतियों के लिए पूजा-पाठ का बेहतर इंतजाम की व्यवस्था की गई। इस दौरान नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, ईओ राम सिंह, टैक्स कलेक्टर सूर्य नरायन मिश्र, लिपिक जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी, सभासद संजीव जायसवाल, डॉ राजकुमार गुप्ता, मीरा आर्य, नीतू गौड़, मनोज गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि रवि अग्रवाल समेत पूजा कसौधन, रीना जायसवाल आदि की सहभागिता रही। परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड जोगिया के ग्रामसभा बुढ़नईया पोखरे पर महिलाओं ने घाट पर छठ देवी की पूजापाठ करने के बाद शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। मंटू चौधरी, भरत लाल चौधरी, कल्पना चौधरी, मालती देवी, पंकज कांती देवी, रवि यादव, बृजेश, दीपक आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लगेगा छठ मइया का लंगर
बुधवार को छठ पूजा के अंतिम दिन राप्ती घाट डुमरियागंज पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी द्वारा व्रती महिलाओं के लिए लंगर लगाया जाएगा। जहां पर लोगों में छठ मइया का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा हियुवा कार्यकर्ता श्याम सुंदर अग्रहरि द्वारा भी लंगर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed