{"_id":"59d902b64f1c1b86698b4927","slug":"61507394230-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताया जाएगा टीकाकरण का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताया जाएगा टीकाकरण का लाभ
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता को लेकर विकास भवन सभागार में शनिवार को बैठक की गई। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित मदरसों के प्रधानाचार्य, कर्मचारियों व मुस्लिम धर्म गुरुओं को मिशन सफल बनाने के गुर बताए गए।
डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि पर्यावरण में अनेकों बीमारी के बैक्टीरिया घूम रहे हैं। इन्हीं बैक्टीरियों से संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। अभियान 9 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। गांवों में मदरसा, मस्जिद के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि टीकाकरण के क्षेत्र में जिला बहुत पीछे है। प्रदेश सरकार ने 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, रीजनल कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ बस्ती मंडल नसीम खान, डॉ. संदीप पाटिल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, प्रधानाचार्य मदरसा दारुल हुदा यूसुफपुर अब्दुल अजीज, मौलाना मतीउल्लाह, निजामुद्दीन सिद्दीकी, अख्तर हुसैन, अली हसन, फैय्याज अहमद, सोहैब हसन, अब्दुल मोइद, अरषद हुसैन आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में लोहिया कला भवन में डीएम कुणाल सिल्कू ने पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिरक्षण डॉ.विजय कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर यूनीसेफ देवकांत शर्मा, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर स्वच्छता समिति अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।