फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   60 corona postive found

पुलिस कर्मियों सहित 60 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 31 Jul 2020 06:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
60 corona postive found
पुलिस कर्मियों सहित 60 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि
जिले में अब तक पाए जा चुके 792 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस कर्मियों समेत 60 कोरोना संक्रमित शुक्रवार को पाए गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 792 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 326 लोगों को इलाज चल रहा है और 454 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि जिले में अब तक 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शोहरतगढ़ ब्लॉक के नरायनपुर में तीन, शोहरतगढ़ थाना में तीन, सुभाषनगर दो, छितनिया एक, उसका ब्लॉक के करमा और महादेव खुद में एक-एक, बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर में 13, मजिगवां में एक, खेसरहा ब्लॉक के बेलौहा में चार, नौगढ़ ब्लॉक जनपद न्यायालय में एक, पुलिस लाइंस में पांच, नौगढ़ अरबन में एक, पूरब पड़ाव दो, रामनगर चार, विकास भवन दो, मिठवल ब्लॉक के पोखरभिटवा में दो, टिकरी पकरड़ीहा में एक, बढ़नी ब्लॉक के परती बाजार बढ़नी में एक-एक, मोहन मेला में दो, बांसी ब्लॉक में बांसी कोतवाली, सोनरिया, पिपरा और मऊ में एक-एक, डुमरियागंज ब्लॉक लोहरौली और भरवठिया बाजार में एक-एक, खरगौला में तीन लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 60 लोग संक्रमित पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed