{"_id":"628e726655f67051452b48e4","slug":"57-labours-found-on-work-place-from-93-siddharthnagar-news-gkp438136670","type":"story","status":"publish","title_hn":"93 की जगह काम करते मिले 57 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
93 की जगह काम करते मिले 57 श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
93 की जगह काम करते मिले 57 श्रमिक
कंदवा में हो रहे अमृत सरोवर के निर्माण में मिली अनियमितता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ क्षेत्र के दुबौलिया और कंदवा गांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का बुधवार को सीडीओ पुलकित गर्ग ने निरीक्षण किया। कंदवा में मनरेगा में 93 के बजाय 57 श्रमिक ही कार्य करते मिले जबकि दुबौलिया में भी तीन श्रमिक कम मिले। सीडीओ ने अनियमितता मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीडीओ पहुंचे तो दुबौलिया गांव में अमृत सरोवर खुदाई कार्य चल रहा था। यहां 60 श्रमिक का मस्टररोल निर्गत है जबकि 57 श्रमिक उपस्थित मिले। कार्यस्थल पर सीआईबी बोर्ड लगा मिला पर सूचनाएं अद्यतन अंकित नहीं मिलीं। बताया गया कि नया सीआईबी बोर्ड का मॉडल आ गया है, जिसके अनुसार जल्द लगाया जाएगा।
महिला मेट सुनीता यादव को संपूर्ण दायित्व की जानकारी न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। वहीं, कंदवा गांव में अमृत सरोवर पर 93 श्रमिक में 57 श्रमिक उपस्थित थे। ग्राम रोजगार सेवक ने बताया गया कि बारिश व विवाह के कारण श्रमिक नहीं आए हैं। उन्होंने बीडीओ संगीता यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराते हुए अमृत सरोवर का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में कम मिलीं आयरन की गोलियां
सिद्धार्थनगर। सीडीओ ने बुधवार को नौगढ़ क्षेत्र के कपिया रावत गांव में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के मौके पर निरीक्षण किया। गांव में सुग्रीम के घर पर सेशन आयोजित था। एएनएम कविता शर्मा के पास कागजात पर्याप्त नहीं मिले। दवाओं एवं उपकरण में हीमोग्लोबीन टेस्ट किट, यूरिन किट, बीपी मशीन, कैल्शियम की गोली, ओआरएस नहीं उपलब्ध पाया गया। आयरन की गोली कम मात्रा में उपलब्ध थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि गांव में कोई बच्चा कुपोषित नहीं है। सीडीओ ने मिलीं खामियों को अगले सेशन में दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर यूनिसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा, आशा रेशमा देवी मौजूद थीं। संवाद